सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा की स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नोटिस को बोर्ड ने फर्जी करार दिया है. सीबीएसई ने साफ किया कि स्कैन कॉपी और री-चेकिंग की सुविधा जारी रहेगी. स्कैन कॉपी रिचेकिंग प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है कि फोटो कॉपी और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया रद्द कर दी गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है.

सीबीएसई ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि एक फर्जी सर्कुलर वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि स्कैन कॉपी और रिचेकिंग प्रक्रिया बंद कर दी गई है.

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा की स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है. इस नोटिस में दावा किया गया कि बोर्ड ने आंसर शीट्स की फोटोकॉपी और री-चेकिंग की प्रक्रिया रद्द कर दी है. हालांकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है. बोर्ड ने साफ कहा कि छात्र किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें.

बोर्ड ने कहा है कि मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सटीकता बनाए रखने के लिए सीबीएसई पूरी तरह प्रतिबद्ध है. छात्रों की हर वास्तविक समस्या की जांच से प्रक्रिया के तहत सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की ओर से की जाएगी. 

तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए बोर्ड ने स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई तय की गई थी बाद में इसे 23 मई किया गया और अब छात्रों को 24 मई 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया है. बोर्ड का कहना है कि पोर्टल पर लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है, ताकि कोई भी छात्र आवेदन करने से वंचित न रह जाए. 

20 मई से शुरू हुई प्रक्रिया के दौरान कई छात्रों ने पोर्टल में दिक्कतों की शिकायत की. शुरुआत में वेबसाइट लंबे समय तक बंद रही, इसके बाद कई छात्रों को पेमेंट फेल होने, आवेदन सफल न होने और स्कैन कॉपी डाउनलोड न होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. छात्रों ने यह भी शिकायत की कि पोर्टल पर गलती से प्रति कॉपी 69,000 फीस दिखाई जा रही है. लगातार शिकायतों के बाद बोर्ड ने तकनीकी टीम को समस्याएं ठीक करने के निर्देश दिए. 

लगातार आ रही शिकायतों के बाद सीबीएसई ने आवेदन की तारीख बढ़ाकर छात्रों को राहत दी है. बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि तकनीकी समस्याओं को जल्द ठीक किया जाएगा ताकि सभी छात्र आसानी से आवेदन कर सकें.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m