CEC Gyanesh Kumar Receives Death Threat: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर खुलासे के बाद से देश की राजनीति में मचे कोहराम के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है। नोए़डा के युवा शक्ति दल (Yuva Shakti Dal) अध्यक्ष रवि गौतम ने ज्ञानेश कुमार की गर्दन काटने की धमकी दी है।
रवि गौतम का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो मुख्य चुनाव आयुक्त का सिर कलम करने की धमकी देते हुए दिख रहा है। शख्स नोएडा के सेक्टर-63 का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी वीडियो में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक धमकियां देता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में रवि गौतम ने कहा- चीफ इलेक्शन ज्ञानेश कुमार ने जो किया है वह आज तक किसी ने नहीं किया। यदि मुझे मौका मिले, माननीय सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति एक हत्या करने की माफी दें तो मैं सबसे पहले ज्ञानेश कुमार की गर्दन काटूंगा। ज्ञानेश कुमार ने देश की आवाम का भविष्य काटने का काम किया है। रवि गौतम यह भी आरोप लगा रहा है कि निर्वाचन आयोग ने देश की जनता के अधिकार और युवाओं के रोजगार को नुकसान पहुंचाया है।
नोएडा पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान
नोएडा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। नोएडा पुलिस इस वायरल वीडियो की सत्यता और उसके प्रसारण की जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि वीडियो कब बनाया गया। इसको कहां शूट किया गया। इसे इंटरनेट मीडिया पर किसने वायरल किया? जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


