कैथल, 29 सितंबर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फरवरी 2027 में शुरू होने वाले इस चरण को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण, जनजागरूकता अभियान और अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने पर जोर दिया।
एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इसे देखते हुए सभी विभाग अभी से अपनी तैयारियां पूरी रखें, ताकि प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनगणना को लेकर आमजन की भागीदारी को सुनिश्चित करना है, इसके लिए जागरूकता अभियान के लिए प्लानिंग बनाएं।
एडीसी सुशील कुमार लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में संबंधित अधिकारियों को जनगणना को लेकर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक डॉ. ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि पहले चरण का कार्य अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग और मेहनत से पूरा किया जा चुका है। दूसरे चरण के लिए इम्यूनेटर्स का प्रशिक्षण करवाया जाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि मुख्य स्थानों पर सेल्फी के माध्यम से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। इसमें माई भारत, एनएसएस आदि वॉलिंटियर्स का सहयोग लिया जाए। सरपंचों, पंचायत समितियों, नगर पालिका के अधिकारियों के माध्यम से जनगणना कार्य में लगे हुए कर्मचारियों का सहयोग करें। कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं। जनगणना में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाए। जनगणना में टॉप जिले को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जनगणना से संबंधित बनी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों में प्रचारित करवाएं। इस मौके पर उन्होंने जिला सांख्यिकी अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीआरओ चंद्र मोहन, जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: दबाव बनाया तो जाति का बहाना बनाकर मुकरा प्रेमी; SC/ST एक्ट में केस दर्ज
- बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, IIP अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने सरकार को घेरा
- स्कूलों में रैगिंग रोकने के लिए अलग केंद्रीय कानून की मांग, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
- श्राद्ध में ब्राह्मण को ही क्यों कराया जाता है भोजन, ब्राह्मण की पत्नी को कराया जा सकता है भोजन?
- अमित शाह की जालंधर रैली से पहले दीवारों पर ‘भाजपा भगाओ’ के नारे, पन्नू ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारी


