कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऑनलाइन गेमिंग के काले कारोबार पर सेंट्रल जीएसटी का बड़ा प्रहार हुआ है। इस गोरखधंधे में करीब  300 करोड़ की संभावित टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जीएसटी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई कर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि वसूली गई है। 

सीजीएसटी आयुक्तालय और एंटी एवेजन टीम ने सतना में बड़ी कार्यवाही की है। सतना के मेसर्स Gazick Private Limited और उससे संबंधित संस्थानों पर छापेमारी की गई है। ऑनलाइन गेमिंग के कारोबार में Gazick Private Limited की संलिप्तता पाई गई है। 

Khelbro Private Limited और Skillbro Private Limited नाम की कंपनियों से ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार चल रहा था। जांच में एक ही पते पर कंपनियां और निदेशक भी समान व्यक्ति पाए गए पाई गई। अब तक की जांच में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म के माध्यम से बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन के सबूत मिले हैं। 300 करोड़ की कर चोरी का अनुमान लगाकर विस्तृत जांच  की जा रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m