चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET ग्रुप-D भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। आयोग का कहना है कि युवाओं से प्राप्त सुझावों पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। इसी के साथ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है।
आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
चेयरमैन ने युवाओं से मांगी राय
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं से अपील की है कि यदि CET ग्रुप-D नोटिफिकेशन को लेकर किसी प्रकार का सुझाव, सवाल या आपत्ति है तो उसे गूगल फॉर्म के जरिए आयोग तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के सुझावों का गंभीरता से अध्ययन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आयोग उचित फैसला लेगा।
3 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
आवेदन प्रक्रिया शुरू : आज से
आवेदन की अंतिम तिथि : 3 जुलाई, रात 11:59 बजे
सुझाव और प्रश्न : गूगल फॉर्म के माध्यम से भेजे जा सकते हैं
भर्ती : CET ग्रुप-D 2026

