CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और सक्ती आश्रम का अवलोकन करेंगे। साथ ही बम्हनीडीह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद जेठा सक्ती में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन एवं जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजकर 20 मिलट में रायपुर लौटेंगे और साढ़े 6 बजे छत्तीसगढ़ योग आयोग के नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निगम के 11 नामांकित एल्डरमेन लेंगे शपथ

रायपुर नगर निगम के 11 नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। कलेक्ट्रेट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह उन्हें शपथ दिलाएंगे। इन एल्डरमेन में रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. निवास राव, अनिल सोनकर, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर और ऋषि साहू शामिल हैं।

आज काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई ठेकेदार और प्लेसमेंट कर्मचारी आज (2 जुलाई) से काम पर वापस लौटेंगे। निगम आयुक्त संचित मिश्रा से चर्चा और आश्वासन के बाद ठेकेदारों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि 15 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया होने के कारण 3,800 प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन पर संकट मंडरा रहा था, जिसके विरोध में बुधवार को तीसरी बार शहर की सफाई ठप कर दी गई थी। आज सुबह से कर्मचारियों के काम पर लौटने से सड़कों और नाले-नालियों के पास जमा कचरा हटना शुरू हो जाएगा।

narayana

आईआईएम नया रायपुर में होगा दो दिवसीय चिंतन शिविर

छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आगामी 4 और 5 जुलाई को आईआईएम नया रायपुर में दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य का पूरा मंत्रिमंडल इस मंथन में शामिल होगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सुशासन, तकनीकी नवाचार और विकास प्रशासन पर विस्तृत चर्चा करना है, ताकि बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप शासन को और प्रभावी बनाया जा सके। दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में सरकार की अब तक की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की प्राथमिकताओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर तालमेल और योजनाओं को जमीन पर सही तरीके से लागू करने पर फोकस रहेगा। विशेषज्ञों से संवाद के जरिए मंत्रियों को नेतृत्व क्षमता और परिणाम आधारित कार्यशैली का प्रशिक्षण भी मिलेगा, जिससे प्रदेश के विकास के लिए एक नया रोडमैप तैयार किया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m