सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. कल देर शाम दोनों बच्चे दोस्तों के साथ खेलने के लिए अपने घर से निकले थे. इसके बाद वे अपनी सायकल धोने तालाब में उतरे थे. इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए. इधर दोनों बच्चों के परिजन उनके घर न लौटने से रातभर परेशान रहे और उसे ढूंढते रहे. वहीं आज सुबह दोनों बच्चों के शव को तालाब से बरामद किया गया.


जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय आरव अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल है. मासूम बच्चों की मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसर गया है. यह पूरी घटना केरजू पुलिस चौकी क्षेत्र की है. सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
इन्हें भी पढ़ें:
- जंग बना जी का जंजालः युद्ध के कारण दुबई में फंसे UP के 5 लोग, अब परिवार PM मोदी और CM योगी से लगा रहा मदद की गुहार
- Chandra Grahan 2026 : सूतक काल हो गया है शुरू, जान लिजिए इस दौरान क्या करें क्या ना करें, इन चीजों का रखना है ध्यान…
- सुप्रीम कोर्ट न्यायिक प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के दुरुपयोग पर भड़का, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
- ओडिशा सरकार ने मिडिल ईस्ट झगड़े में फंसे नागरिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
- उज्जैन के मालीपुरा में सजा 79 वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: होलिका उत्सव पर जुटे दिग्गज कवि, अपने काव्यपाठ से श्रोताओं को गुदगुदाया

