CG Accident News : पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में सोमवार का दिन सड़कों हादसों के नाम रहा. गरियाबंद जिले के देवभोग में नेशनल हाइवे 130 सी पर भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सोमवार की देर शाम चिचिया के पास धान से भरा ट्रक और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. ट्रैक ने बाइक चालक को रौंदते हुए निकल गया. हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक के शव के अवशेष 15 मीटर दूर तक बिखर गए. मृतक की पहचान 42 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई. बाइक में पीछे एक और युवक बैठा था, जिसकी दूर जा गिरने से जान बच गई. दोनों ओडिशा से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. 

जानकारी के मुताबिक, घटना देवभोग थाना क्षेत्र की है. बाइक सवार दोनों लोग रिश्तेदार गुड़िया यादव के साथ ओडिशा के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम से लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए. धान से भरा ट्रक गरियाबंद की ओर निकली थी. उसने विपरीत दिशा में आ रहे बाइक चालक को जोरदार टक्कर मारी. बाइक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गया, इस दौरान पिछले चक्के की चपेट में बाइक चालक आ गया. चालक ने ट्रक को युवक को रौंद दिया. 

शव वाहन में मृतक के शव को रखने उसे समेटना पड़ा. हादसे के बाद ट्रक नहीं रुका और फंसे हुए बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ते चले गया. पुलिस ने पीछा कर ट्रक को  बरवाहली के पास रोका गया. देवभोग थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही घेरा बंदी कर ट्रक को रोका गया. चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रहा है.