हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। संजय नगर पुलिया के समीप सिटीजन स्कूल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रविवार शाम करीब 4.30 बजे एक बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
आरोपियों ने महिला से सीवल जाने का पता पूछा और मंगलसूत्र झपट लिया। महिला ने इसकी शिकायत नेपानगर थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है। करीब 55 साल की बुजुर्ग जीजा बाई निवासी संजय नगर से अज्ञात दो बाइक सवारों ने सीवल गांव की ओर जाने का पता पूछा। महिला उनसे बात ही कर रही थी कि एक युवक ने उसके गले से मंगलसूत्र खींच लिया। महिला बाजार से अपने घर संजय नगर जा रही थी।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट में बोला हल्लाः लंबित मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


