अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने रामभक्तों के नाम जारी एक संदेश में राम मंदिर के दानपात्र से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि मामले की एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद वह सभी आरोपों और उठाए गए सवालों का क्रमवार जवाब देंगे।
अनेक निराधार आरोप लगाए गए
चंपत राय ने कहा कि 7 जून 2026 से मंदिर परिसर के दानपात्र की गणना के दौरान हुई कथित चोरी को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं और व्यक्तिगत रूप से उन पर भी अनेक निराधार आरोप लगाए गए हैं। इसी कारण उन्होंने अब तक मौन धारण किया हुआ था।
READ MORE: सपा नेता पवन पांडे ने अखिलेश के खिलाफ ‘फेक वीडियो’ वायरल करने वालों पर FIR की मांग, राम मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों पर भी उठाए सवाल
उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सामान्य बैठक में एसआईटी की प्राथमिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। यह रिपोर्ट मूल रूप से “परम गोपनीय” थी, लेकिन अब सार्वजनिक हो चुकी है।
रामभक्तों को संबोधित करते हुए चंपत राय ने भरोसा दिलाया कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद वह सभी बिंदुओं पर तथ्यात्मक और क्रमवार जवाब देंगे, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
READ MORE: आईआईटी दिल्ली के सहयोग से यूपी में बड़े पैमाने पर लगेंगे बायोगैस संयंत्र, हर जिले में बनेगा मॉडल विलेज
अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि अक्टूबर 1991 से उनका जीवन अयोध्या और संगठन के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। पिछले 45 वर्षों का उनका प्रचारक जीवन जहां-जहां बीता, वह एक खुली किताब की तरह है। उन्होंने सभी रामभक्तों को आदरपूर्वक नमन करते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

