चंडीगढ़. एपी ढिल्लों इन दिनों ‘ब्राउनप्रिंट टूर’ के साथ भारत आ रहे हैं। यह खबर सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। अब फैंस को उस दिन का बेसब्री के साथ इंतजार है। दिसंबर में एपी ढिल्लों के शो मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में होने वाले हैं। एपी ढिल्लों का भारत में दूसरा बड़ा दौरा है।
अपने शो को लेकर सिंगर ने खुद इंस्टा में जानकारी दी है। उन्होंने खुद का एक वीडियो शेयर करते हुए एपी ढिल्लों ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं वहां वापस जाने का इंतजार कर रहा हूं जहां से यह सब शुरू हुआ था। उन प्रशंसकों के लिए जिन्होंने मुझे वह बनाया जो मैं हूं।

आपको बता दें की शो की टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। 29 सितंबर 2024 के शो के टिकट भी मिलने लगी है। जानकारी के मुताबिक, शो के टिकट लाइव होने के 15 मिनट के अंदर ही सिंगर ने 10 करोड़ की कमाई कर ली, यह एक बड़ा रिकॉर्ड है। पहला शो 7 दिसंबर 2024 मुंबई, इसके बाद 14 दिसंबर को नई दिल्ली और 21 दिसंबर को चंडीगढ़ में होगा। इसे लेकर फैंस बेहद खुश हैं।
- अमृतसर में तस्करी गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2.920 किलो हेरोइन और 8 आधुनिक पिस्तौल बरामद
- काशी में विपक्ष की भारी हुंकार! पैदल मार्च कर सरकार को घेरा; तानाशाही और जासूसी के आरोपों से गरमाई सियासत
- निगम के निशाने पर प्राइवेट स्कूल: रिहायशी इलाके में संचालन करने पर नोटिस जारी, मचा हड़कंप
- आदतन ड्रग तस्कर विशाल पर PIT-NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: 6 महीने के लिए इंदौर सेंट्रल जेल भेजा गया
- दीदी ने फिर अलापा पुराना राग, बोलीं- BJP ने चुनाव ‘हाईजैक’ किया, राज्य पुलिस को ‘राक्षस’ बनाने का आरोप

