चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में समारोह और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा होगी, ताकि इसे धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार भव्य और सफल बनाया जा सके।
मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में
मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में आयोजित होगा, जहां एक टेंट सिटी स्थापित की जाएगी। इस टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, आने-जाने के लिए शटल बस की व्यवस्था भी की जाएगी। समारोह को भव्य बनाने के लिए पंजाब सरकार ने एक मंत्रियों की समिति का गठन किया है, जिसमें शिक्षा मंत्री हरजोत बैस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

विशेष विधानसभा सत्र की तैयारी
पंजाब सरकार इस अवसर पर 24 अक्टूबर को एक विशेष विधानसभा सत्र आयोजित करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, श्री आनंदपुर साहिब में लोगों को टैक्स से राहत देने की मांग पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार ने उन स्थानों पर भी समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है, जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी गए थे। इन आयोजनों के लिए फंड का इंतजाम कर लिया गया हैं।
- गर्मियों में सिर्फ पानी पीना नहीं होता काफी, इस तरह से रखें खुद को हाइड्रेट …
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: सूर्या मॉल चौक, सुपेला एवं नेहरू नगर चौक बनेगा लेफ्ट फ्री चौक… सीएसवीटीयू ने फार्मेसी में दी फैकल्टी नियुक्तियों को मंजूरी… सीएसवीटीयू ने खोला परीक्षा फार्म का पोर्टल… रिसाली निगम ने राजस्व वसूली के लिए खोला टैक्स काउंटर… शराब पीने के पैसे नहीं देने पर महिलाओं ने की युवक की पिटाई…
- सोते समय मेरे सीने पर चढ़ी और ब्लेड से… ‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी, Hotal के कमरा नंबर 203 में कर दिया बड़ा कांड, खौफनाक वीडियो आया सामने
- अगर आप भी गलत तरीके से लगा रहे हैं Sunscreen, तो यहां जाने कैसे करेगा असर …
- महायुद्ध की आहत… ईरान से युद्ध के बीच एक और जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, कोरिया भेजी अमेरिकी सेना, किम जोंग उन भड़के
