चंडीगढ़. बॉर्डर पर लगातार अवैध तस्करी का मामला प्रकाश में आता रहता है. एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी ड्रोन का बड़ा मूवमेंट हुआ है. जिसमें भारत-पाकिस्तान बार्डर पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया ड्रोन भारतीय इलाके में चार किलोमीटर तक अन्दर घुस गया . इतना ही नहीं उसमें बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप थी जिसे फैकने के बाद ड्रोन वापस लौट गया.
जानकारी के अनुसार गांव टांडा में बी.एस.एफ. व पुलिस की तरफ से ज्वाइंट ऑप्रेशन किया गया. अच्छी बात यह है कि इस दौरान ड्रोन से फैकी गई हैरोइन को उठाने आए साहिलदीप सिंह नाम के तस्कर को टीम ने करोड़ों की हैरोइन सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी उमर 22 वर्ष है.

जानकारी के अनुसार ड्रोन चार से पांच किलोमीटर तक घुसपैठ कर रहा है और तस्करों की तरफ से ऐसे गांवों में ड्रोन से हैरोइन की डिलीवरी करवाई जा रही है, जिनका तस्करी से जुड़ा पुराना इतिहास नहीं है. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इन गांवों में भारतीय तस्करों की तरफ से भेजी गई लोकेशन पर ड्रोन हेरोइन व हथियारों की खेप फेंकी जा रही है और ऐंटी ड्रोन सिस्टम भी फेल नजर आ रहा है.
- डबल मर्डर से दहल उठा रायसेन: भाई के लिए खाना ले जा रही युवती से खेत में जबरदस्ती, विरोध करने पर मारा डाला, घायल आरोपी ने भी तोड़ा दम
- मुजफ्फरपुर में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 10 लाख के गहने और 50 हजार नकद लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस
- पटना में बनकर तैयार हो रहा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, जायजा लेने पहुंचे CM नीतीश कुमार
- CG Suspend News : धान शॉर्टेज को लेकर विवादित बयान देने वाले DMO सस्पेंड, कहा था- करोड़ो का धान खा गए चूहे और कीड़े
- Crude Oil Latest Price : क्रूड ऑयल की कीमतें दूसरे दिन भी बढ़ीं, जानिए क्यों फुल स्पीड में चढ़ रहा भाव ?

