चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर से किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोला है। इस बाद प्रदर्शन के लिए वह बाइक रैली निकली है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य अहम मुद्दों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में यह विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली मोहाली के फेज-8 स्थित नेचर पार्क से शुरू होकर चंडीगढ़ के सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान तक निकाली गई।
बड़ी खबर यह है कि इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के सभी 23 जिलों से किसान बड़ी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचे हैं। जानकारी मिली है कि किसान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें व्यापार समझौते को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। किसानों का कहना है कि ये समझौते उनकी आजीविका और कृषि क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिसे लेकर किसान विरोध कर रहे है।
चंडीगढ़-मोहाली में ट्रैफिक डायवर्ट
किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चंडीगढ़ के कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो। वहीं, कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों ने आज अवकाश की घोषणा की है।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

