चंडीगढ़. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पंजाब कांग्रेस के लिए यह अहम बात है की चन्नी को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेदश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इन दोनो की अहम भूमिका होगी चुनाव में। पंजाब के चन्नी को यह जिम्मेदारी मिलने से लोगों में खुशी की लहर है। सभी बेहद खुश है इस निर्णय से। आपको बता दें की कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञाप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चन्नी और अग्निहोत्री की नियुक्ति की।

इतने चरणों में होगा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव हो रहे है। पहले चरण में 24 सिटों के लिए मतदान आज यानि बुधवार को हो रहा है, उसके बाद 25 सितंबर को दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में 40 सीटों के लिए मतदान 1 अक्तूबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 8 अक्तूबर को की जाएगी।
- करोड़ों की जमीन घोटाले का आरोपी निलंबित पटवारी फरार: शौच के बहाने खिड़की से कूदकर भागा, SP ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- मुंगेली में शुरू हुआ ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ, अब बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की पहचान
- जब अचानक सरकारी बस में चढ़ गए मंत्री ओमप्रकाश राजभर! फिर जो हुआ देखकर यात्री भी रह गए हैरान
- प्रेमी के लिए प्रेमिका बनी कातिल: पुराने आशिक के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, फिर खंडहर में छिपाई लाश
- CG News: दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद जमकर पथराव, कई लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात


