अमृतसरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ अमृतसर में लगाए गए विवादित पोस्टरों का मामला अब नया मोड़ ले लिया है. पोस्टरों पर चन्नी के खिलाफ बयान के साथ एक मोबाइल नंबर भी है जो एक एक पंजाब की महिला का ही है. महिला ने इसे लेकर बेहद नाराजगी जताई है और उसकी शिकायत करने की तैयारी में भी है.
महिला ने दावा किया कि जानकारी या अनुमति के बिना उसका नंबर पोस्टरों पर प्रिंट किया गया. यह महिला किसी भी पार्टी से ताल्लीक नहीं रखती है और ना ही चन्नी से उसका कोई नाता है. इसके बाद भी महिला का नंबर पोस्टर में लिखा कर चिपकाया गया है. पेशे से बुटीक का काम करने वाली महिला नेहा शर्मा ने आरोप लगाया कि उसे जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि मतलब नहीं बनता किसी पार्टी का. हम आम नागरिक हैं. कोई लिंक ही नहीं है मेरा इससे. उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह से बार-बार उसे फोन आ रहे हैं. मेरे साथ साजिश की गई है.
पुलिस कम्प्लेंट की तैयारी
महिला ने कहा कि वह मामले की शिकायत पुलिस में करेगी. इस तरह से किसी महिला का नंबर सार्वजनिक करना गलत है. आपको बता दें कि अमृतसर में पोस्टरों पर चन्नी को निशाना बनाते हुए कई विवादित नारे लिखे गए थे. एक पर लिखा था, घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल. दूसरे पोस्टर में लिखा था, राहुल गांधी से कांग्रेसियों की एक ही पुकार, चन्नी को कांग्रेस से करो बाहर, वहीं तीसरे पोस्टर पर लिखा था, चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी” बुधवार यह सभी पोस्टर सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं. कई लोगों ने पोस्टरों के फोटो और वीडियो भी बनाए. हालांकि, इस मामले पर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
- पत्नी से पूछताछ की तो जेल अधीक्षक को दी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी! हरिद्वार पुलिस ने यूं सिखाया सबक
- PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारियों ने किया बहिष्कार, आदेश वापस नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
- एमपी बीजेपी में दो नई नियुक्तियां: शिवराज और अजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, सीएम-प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
- फरीदाबाद में Meta मैनेजर के पिता की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
- ‘बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से समझौता नहीं’, जमुई की घटना पर खौला खेसारी लाल यादव का खून