चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का अलग अंदाज देखने को मिला। हाथों में पेन और पूरा ध्यान पेपर पर लगाए चन्नी परीक्षा हॉल में बैठे नजर आए। वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं। गुरुवार को चन्नी परीक्षा देने पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे और अन्य छात्रों की तरह परीक्षा हॉल में बैठकर पेपर दिया। खास बात यह है कि उनकी सुरक्षा और अन्य स्टाफ परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद रहा।
बीते दिनों चन्नी की परीक्षा से जुड़ी बात सामने आई थी यह बात तब चर्चा में आई जब वह दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल नहीं हो पाने की बात कहे थे. हालांकि चन्नी के बैठक में शामिल नहीं होने के इस कारण को कई लोगों ने बहाना भी कहा था लेकिन आज परीक्षा हॉल से उनकी तस्वीर सामने आने के बाद इस चर्चा में विराम लग गया. इस बारे में चन्नी ने कहा कि पार्टी के बैठक और भी हुई है और होते रहेंगी लेकिन परीक्षा देने का मौका साल में एक बार ही मिलता है. यही कारण है कि उन्होंने दिल्ली की बैठक में शामिल ना हो कर परीक्षा देने का निर्णय लिया.
उन्होंने कहा, “मैं इसकी तैयारी काफी समय से कर रहा था जब भी मुझे मौका मिलता है मैं पढ़ाई करता था. मैंने रात 2 बजे तक पढ़ाई की है और सुबह 5 बजे फिर उठ गया था. एक बार मैं दिल्ली में था और मुझे पेपर देने आना था तो राहुल गांधी ने ही मुझे अपना जहाज भी चंडीगढ़ आने के लिए दिया था. दिल्ली जाते वक्त भी गाड़ी में मैं पढ़ाई करता रहता.
कई डिग्रियां हासिल कर चुके हैं चन्नी
चरणजीत सिंह चन्नी पढ़ाई के प्रति अपनी रुचि के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए, एलएलबी और राजनीति विज्ञान में एमए किया है. इसके अलावा उन्होंने आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया है.

विदेश में भी की पढ़ाई
आपको बता दें कि चन्नी शुरू से ही पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहे हैं. कई विषयों में उन्होंने पढ़ाई को जारी रखा.2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से दूर रहे. उस दौरान वह अमेरिका चले गए थे. वहां उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर अपनी अधूरी थिसिस पूरी करने पर ध्यान दिया. चन्नी ने चुनावी हार के बाद अपनी रिसर्च पूरी की और बाद में राजनीति में सक्रिय वापसी की. अब वह पढ़ाई के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं. साल 2023 में चन्नी ने पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में पीएचडी पूरी की थी. अब वह इसी यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं.
- गंभीर बीमारियों से है परेशान, 5 बेलपत्र और जल के अचूक उपाय करके देखें …
- गढ़ी गांव में जलभराव का कहर, 500-600 एकड़ फसल तबाह, खेतों में दो से तीन फीट तक भरा पानी
- बोलेरो से हो रही थी गांजे की तस्करी… चेकिंग देखकर भागने लगा आरोपी, पुलिस ने पीछा कर दबोचा, 44 लाख का गांजा किया बरामद
- नींद में सुला दी मौत की नींदः पहले गमछे से अधेड़ का घोटा गला, फिर धारदार हथियार से बहाया खून, हत्या की वारदात जानकर दहल उठेगा दिल
- पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान: ₹10,000 करोड़ का निवेश, 1200 एकड़ में फैला ‘स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ बना निवेशकों की पसंद

