RR vs SRH Ticket Controversy Jaipur: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच कल यानी 25 अप्रैल को होने वाले मुकाबले से पहले जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम जंग का मैदान बन गया। शुक्रवार को टिकट न मिलने से नाराज सैकड़ों युवाओं ने स्टेडियम के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रबंधन पर टिकटों की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाए।

बैरिकेड्स तोड़े, पोस्टर फाड़े
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों के लिए 500 रुपये में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट देने का वादा किया था। इसी उम्मीद में छात्र और क्रिकेट प्रेमी सुबह 6:00 बजे से ही कतारों में लग गए थे। दोपहर होते-होते जब काउंटर से टिकट नहीं मिलने की बात सामने आई, तो युवाओं का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए युवाओं ने स्टेडियम के बाहर लगे बैरिकेड्स गिरा दिए और पोस्टर फाड़कर अपना विरोध जताया। हालात इतने बिगड़ गए कि युवा गेट बंद कर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे वहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस ने किया बल प्रयोग, कई हिरासत में
जानकारी के अनुसार जब भीड़ बेकाबू होने लगी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने लगी, तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने युवाओं को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) किया। इस दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए और पुलिस ने कुछ उपद्रवी युवाओं को हिरासत में भी लिया है।
क्या गरीब के बच्चे मैच नहीं देख सकते?
सोशल मीडिया पर स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोते हुए पूछ रही है कि क्या गरीब के बच्चे क्रिकेट नहीं देख सकते? हम सुबह 6 बजे से भूखे-प्यासे लाइन में लगे हैं, लेकिन टिकट ब्लैक किए जा रहे हैं। युवाओं का आरोप है कि काउंटर से टिकट देने के बजाय ऑनलाइन और रसूखदारों को पीछे के रास्ते से फायदा पहुंचाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: कानून-व्यवस्था पर सीएम का जीरो टॉलरेंस, अपराध हुआ तो IG-SP होंगे जिम्मेदार
- 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोसी उफान पर, जानें क्या है अपने शहर का हाल
- CG Weather Update: मॉनसून ब्रेक! छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, रायपुर-बिलासपुर में 35 डिग्री पहुंचा पारा
- Morning News Brief: काशी-मथुरा विवाद पर हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया; ट्रंप बोले- होर्मुज के हम गार्जियन, पैसे दो सुरक्षा लो
- UP Weather Today: प्रदेश में थमी मानसून की रफ्तार, गर्मी और उमस से लोगों का हाल-बेहाल, जानिए कब से बरसेंगे बदरा…
