नई दिल्ली/बस्ती। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने छपरा और पठानकोट के बीच नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन गोरखपुर मार्ग से संचालित होगी और बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी इसका ठहराव रहेगा। इस सेवा के शुरू होने से बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की यात्रा के लिए सीधा रेल विकल्प उपलब्ध होगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05193/05194 छपरा–पठानकोट–छपरा साप्ताहिक स्पेशल कुल 11 फेरों के लिए चलाई जाएगी।05193 छपरा–पठानकोट स्पेशल 20 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2:00 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और रात 9:59 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर कैंट होते हुए अगले दिन रात 10:15 बजे पठानकोट पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 05194 पठानकोट–छपरा स्पेशल 22 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन रात 1:05 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, थावे और छपरा कचहरी से होकर सुबह 9:15 बजे छपरा पहुंचेगी।रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज वैन, एक एलएसएलआरडी कोच, दो सामान्य द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान, पांच शयनयान, दो एसी थर्ड इकोनॉमी, छह एसी थर्ड टियर तथा दो एसी सेकेंड टियर कोच शामिल रहेंगे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस नई स्पेशल ट्रेन के संचालन से पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों तक बेहतर रेल संपर्क और अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
- IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी; गुरनूर बराड़ ने झटके 4 विकेट
- हादसा या कुछ और? सड़क किनारे गहरी खाई में मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- NDA गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय गांधी, एकाउंटर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
- CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
- धनतेरस पर धनवर्षा : छत्तीसगढ़ में 8-10 हजार करोड़ का कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी

