चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2026) में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का आंकड़ 10 लाख 46 हजार के पार पहुंच गया है. 10 मई को ही 68,579 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं. इसमें सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे हैं. अब तक यहां 4 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं.
यमुनोत्री धाम
यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुले थे. तब से लेकर अब तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. आज यानी 10 मई को 12,560 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर पर हाजिरी लगाई. जिसमें 6,472 पुरुष, 5,774 महिला और 314 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक यमुनोत्री धाम में 1,68,851 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : चारधाम यात्रा में अब तक 34 श्रद्धालुओं की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा आंकड़े
गंगोत्री धाम
गंगोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को खुले थे. आज यानी 10 मई को 11,864 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए. जिसमें 6,347 पुरुष, 5,318 महिला और 199 बच्चे शामिल रहे. ऐसे में अभी तक 1,66,938 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे चुके हैं. इस तरह से अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 3,35,789 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं.
केदारनाथ धाम
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोल दिए गए थे. जब से कपाट खुले हैं, तब से लेकर अब तक भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. आज यानी 10 मई को 22,068 श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे. जिसमें 11,120 पुरुष, 10,805 महिला और 141 बच्चे भी शामिल रहे. इस तरह से अभी तक 4,42,946 श्रद्धालु हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : विकास छोड़कर सबकी बातें होंगी! हरीश रावत बोले- रोजगार और जनकल्याण की जगह फीजूल की बातों में उलझा रही पार्टी
बद्रीनाथ धाम
बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले गए थे. आज यानी 10 मई को 22,087 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भू बैकुंठ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. जिसमें 13,206 पुरुष, 7,877 महिला और 1,004 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक बदरीनाथ धाम में 2,67,670 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

