चरखी दादरी की बौन्द कलां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

पुष्पेंद्र कुमार, चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बौन्द कलां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि हिंडोल निवासी दिनेश ने 27 जून 2026 को शिकायत दी थी कि वह अपने साथी के साथ गांव सावर बस स्टैंड गया था। इसी दौरान नितिन निवासी सांवड और उसके साथियों ने लाठी-डंडों तथा अवैध हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बौन्द कलां में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपी सांवड निवासी नितिन को गिरफ्तार किया गया था।

वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद

शुक्रवार को थाना बौन्द कलां में तैनात ASI अजीत ने मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी योगेश उर्फ बोक्सर उर्फ साहिल निवासी हिड़ोल तथा दिनेश उर्फ सुखा निवासी सावड को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अलग-अलग डंडे बरामद किए गए।

आज दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया। जहां मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी योगेश उर्फ बोक्सर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और आरोपी दिनेश उर्फ सुखा को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।