चेतन योगी, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के नाम पर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि 40 से ज्यादा दूल्हे सेहरा बांधकर अपनी अपनी दुल्हनों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घंटों बाद तक एक भी दुल्हन नहीं पहुंची। जिसके बाद हंगामा मच गया। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
देवास के क्लब ग्राउंड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शादी का सपना लेकर पहुंचे 42 दूल्हों को ठगी का एहसास हुआ। सभी दूल्हे बारात और रिश्तेदारों के साथ तय जगह पर पहुंचे थे, लेकिन देर रात तक कोई दुल्हन नहीं आई। पीड़ितों का आरोप है कि शादी कराने के नाम पर हजारों से लेकर लाखों रुपए तक लिए गए। आरोप है कि विदिशा के एक युवक ने दावा किया था कि इंदौर के अनाथ आश्रम से लड़कियां लाकर सामूहिक शादी कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, मजदूरी करने दिल्ली गया था पति; आशिक से छुपाई थी ये बात
क्लब ग्राउंड में 42 दूल्हे सेहरा बांधकर अपनी दुल्हनों का इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों बाद भी एक भी दुल्हन नहीं पहुंची। जब दुल्हनें नहीं पहुंची तो मौके पर हंगामा मच गया। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

