राकेश चतुर्वेदी, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर के दर्शन करने आया 28 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवक नीरज उर्फ पिंटू पिछले 13 दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। परिजन पिछले दो हफ्तों से लगातार उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है।
READ MORE: शादी का झांसा, ब्लैकमेल और 5 साल तक शोषण! ग्वालियर में महिला आरक्षक से दुष्कर्म; बड़नगर थाने में पदस्थ आरक्षक पर FIR दर्ज
लगातार 13 दिनों की खोजबीन के बाद भी जब नीरज का कोई सुराग नहीं लगा, तो उसकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य छतरपुर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुँचे। परिजनों ने एसपी के नाम आवेदन देकर लापता युवक को जल्द से जल्द खोज निकालने की गुहार लगाई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार पुलिस-प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
परिजनों ने किया इनाम का ऐलान
लापता युवक के परिवार ने आरोप लगाया है कि 13 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मामले में आधिकारिक रूप से गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं किया गया है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। पीड़ित परिवार ने जनता से भी मदद की अपील की है और कहा है कि जो भी व्यक्ति उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई नीरज उर्फ पिंटू को सही-सलामत खोजकर लाएगा या उसकी सटीक जानकारी देगा, उसे परिवार की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

