रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में चुनावी रंजिश को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय माहूम सिंह बुंदेला उर्फ छोटे राजा पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
READ MORE: CISF की बाउंड्री वॉल बनी मौत का जाल! किशोर के गले में घुसा नुकीला सरिया, जबड़े को चीरते हुए मुंह से निकला बाहर
बताया जा रहा है कि माहूम सिंह बुंदेला शादी के सामान वापस करके छतरपुर से विक्रमपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में चार कारों में सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली उनके पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

