शंशाक द्विवेदी, खजुराहो/छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अपनी शादीशुदा प्रेमिका को पाने की अंधी सनक में एक सिरफिरे प्रेमी ने उसके दो मासूम बेटों का अपहरण कर उन्हें जिंदा कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार से रहस्यमय तरीके से लापता दोनों सगे भाइयों के शव पहाड़तरे के पुरवा स्थित एक कुएं से बरामद किए गए हैं। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल निर्मित हो गया है।

ये भी पढ़ें: रीवा पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखे CM मोहन! अफसरों को दी हिदायत- ‘राहत कार्य में न हो कोई ढिलाई’

स्कूल से घर लौटते समय किया अपहरण

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जब दोनों मासूम स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी मां के कथित प्रेमी ने रास्ते में रोककर बाइक से उनका अपहरण कर लिया।

कुएं में फेंककर की हत्या

प्रेमी ने प्रेमिका को हासिल करने के लिए उसके ही दो मासूम बच्चों को पहाड़तरे के पुरवा स्थित कुएं में जिंदा फेंक दिया, जिससे डूबने से दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों के मर्जर पर भोपाल में भड़का ‘Gen-Alpha’ का गुस्सा, आपस में भिड़े सियासी दिग्गज

पुलिस बल तैनात

मासूमों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में बढ़े जनाक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्चों की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m