रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव से धार्मिक स्थलों और मुख्य बाजारों के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा पशु अवशेष फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध स्वरूप 2 घंटे तक बाजार पूरी तरह बंद रखा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें: हेडमास्टर की हैवानियत! वैन में जगह नहीं छोड़ी तो 7वीं की छात्रा को डंडों से पीटा, मासूम को लेकर थाने पहुंचे परिजन
मंदिरों के सामने फेंके अवशेष
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नौगांव के मुख्य सराफा बाजार, जैन मंदिर औऱ साइं मंदिर के सामने अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मुर्गी के पंख, पंजे और बकरे की खाल जैसे अवशेष फेंक दिए।
गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की 6 दिनों से जारी हड़ताल के बीच शुक्रवार रात व्यापारियों ने खुद झाड़ू उठाकर बाजार की सफाई की थी लेकिन अगले ही दिन धार्मिक स्थलों और बाजारों में अवशेष मिलने से स्तानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। नागरिकों ने इसे नगर का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया है।
ये भी पढ़ें: हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप: स्टाइपेंड बढ़ाने की जिद पर अड़े MBBS इंटर्न्स, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
आधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला बाजार
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और एसडीओपी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तुरंत गिरफ्तार की मांग की। प्रशासन द्वारा मामले की जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद व्यापारियों ने बाजार दोबारा खोला।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


