रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से स्कूली छात्रा के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। ढढारी स्थित DRP पब्लिक स्कूल के हेडमास्टर लखन प्रजापति पर कक्षा 7वीं की छात्रा की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा को लेकर उसके परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे हैं, जहां पुलिस आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: एक दूजे से ‘बंधी’ आई दो जिंदगियां! जिला अस्पताल में जन्में कंजॉइंट ट्विन्स, सेपरेशन सर्जरी की तैयारी

स्कूल वैन में ठूसने का किया था विरोध

मिली जानकारी के अनुसार हेडमास्टर लखन प्रजापति स्कूल वैन में बच्चों को क्षमता से अधिक जानवरों की तरह ठूस-ठूसकर बैठाना चाहता था। जब बच्चों ने गाड़ी में जगह नहीं छोड़ी और विरोध किया तो हेडमास्टर ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि हेडमास्टर ने 7वीं की मासूम छात्रा की लगातार दो दिनों तक डंडो से पिटाई की है।

ये भी पढ़ें: 30 हजार व्यापारियों को नोटिस से हड़कंप! भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स उतरा समर्थन में; कार्रवाई रोकने की मांग

छात्रा को लेकर परिजन पहुंचे थाने, पुलिस जांच में जुटी

हेडमास्टर की इस प्रताड़ना से सहमी और घायल छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक की शिकायत की। सिविल लाइन पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m