दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शासकीय जिला अस्पताल में एक महिला ने ऐसै जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिनके शरीर आपस में जुड़े हुए हैं। कुदरत के इस अनोखे रूप और जन्म के बाद बच्चों की शारीरिक संरचना को देखकर परिजन ही नहीं बल्कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दंग रह गए। मामले की संवेदिनशीलता और जटिलता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों नवजातों को बेहतर इलाज और ‘सेपरेशन सर्जरी’ यानि शरीर को अलग करने का ऑपरेशन के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
ये भी पढ़ें: खुले सेप्टिक टैंक में गिरा बच्चाः पिता ने कूदकर बाहर निकाला, इलाज के दौरान 3 साल के मासूम की मौत
एक शरीर-दो जिंदगी, सिजेरियन डिलीवरी से हुआ जन्म
जानकारी के अनुसार बम्होरी सोकलपुर निवासी कुब्जा पति बृजेश कुशवाहा को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार शाम नरसिंहपुर जिला अस्पताल लाया गया था। महिला की स्थिति की गंभीरता और पेट में बच्चों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने तुरंत सिजेरियन ऑपरेशन करने का फैसला लिया।
जब ऑपरेशन के बाद बच्चे बाहर आए तो अस्पताल में हर कोई हैरान रह गया। महिला ने आपस में जुड़े हुए दो जुड़वा नवजातों को जन्म दिया था।
‘जबलपुर’ में विशेषज्ञ करेंगे सर्जरी की तैयारी
जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञों ने तुरंत दोनों नवजातों को NICU में रखकर प्राथमिक चिकित्सीय देखभाल उपलब्ध कराई। हालांकि बच्चों के शरीरों को सुरक्षित रूप से अलग करने के लिए हाई-टेक मेडिकल सुविधाओं और विशेषज्ञ सर्जनों की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: भगवान के घर डाका! दुर्गा मंदिर से त्रिशूल तक ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई नकाबपोश की करतूत
आगे क्या होगा?
दोनों मासूमों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां पीडियाट्रिक सर्जनों की स्पेशल टीम विस्तृत जांच करेगी। जांच के बाद ही यह तय होगा कि किस सर्जिकल प्रक्रिया के जरिए दोनों बच्चों को एक-दूसरे से सुरक्षित अलग किया जा सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


