रायपुर। असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार पूरे उफान पर है. असम में सत्तारुढ़ भाजपा की सत्ता को बरकरार रखने के लिए पार्टी ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भी चुनाव प्रचार के लिए भेजा है. उन्होंने ढेमाजी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी डॉ रनोज पेगु के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा सरकार के अंतर को रेखांकित किया.
इसे भी पढ़ें : खबर का असर: मातृ शिशु अस्पताल में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, मोबाइल टार्च की रोशन में करनी पड़ी थी डिलीवरी…

छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का हवाला देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया, विकास को अवरुद्ध करने का काम किया. जब-जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, केवल और केवल भ्रष्टाचार करती है, विकास को अवरुद्ध करती है. क्योंकि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी है, जो केवल एक परिवार की चिंता करती है, जनता की चिंता नहीं करती है. इसलिए जनता के पैसे को लूटकर दिल्ली पहुंचाने का काम कांग्रेस सरकार करती है. और जब भाजपा आती है, भाजपा की जहां सरकार बनती है, वहां जनता के लिए काम होता, विकास का काम होता है.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पिछले 8-10 सालों में जो असम में काम हुआ है, उससे असम की दशा-दिशा बदली है. पहले क्या होता था 2016 से पहले, आए दिन बम, बम के धमाके, गोलीबारी, और मुठभेड़ और विकास के नाम पर कुछ नहीं होता था. पिछले दस सालों से एनडीए की सरकार है, आज असम की दशा और दिशा में परिवर्तन आया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

