प्रतीक शर्मा, लोरमी। बीती रात आए भीषण अंधड़ और तूफान के कारण लोरमी स्थित 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु अस्पताल में मोबाइल टार्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी कराई गई थी. लल्लूराम डॉट कॉम ने इस पर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए अस्पताल की चरमराई विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठाया था. खबर के प्रकाशन के साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी खामियों को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है.
संबंधित खबर : देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी… लोरमी मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, देखें VIDEO
खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी जीएस दाऊ के अनुसार, खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान की वजह से अस्पताल की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई थी. तूफान के कारण अस्पताल के इनवर्टर और जनरेटर के कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कनेक्शन कट गया था.

इस तकनीकी खराबी के कारण अस्पताल के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए अंधेरा छाया रहा और विद्युत आपूर्ति बाधित रही. चूंकि यह एक मातृ शिशु अस्पताल है, इसलिए बिजली गुल होने से भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को कुछ समय के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान एक गर्भवती महिला की नार्मल डिलीवरी कराई गई, जिसके बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

शॉर्ट सर्किट की समस्या को तुरंत संज्ञान में लेकर मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है. वर्तमान में अस्पताल की विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है. बैकअप के लिए जनरेटर और इनवर्टर को भी पूरी तरह क्रियाशील कर दिया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

