शरद पाठक, छिंदवाड़ा। बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को बैंक प्रबंधन और पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम कर दिया गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीएसपी छिंदवाड़ा ने घेराबंदी करके एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश में पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है।
ये भी पढ़ें: CM डॉ. मोहन यादव जुलाई में लेंगे कलेक्टर्स-एसपी की ‘एक्शन क्लास’, मंत्रालय से निर्देश जारी
आरोपी ने पुलिस पर किया हमले का प्रयास
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब बैंक के कर्मचारी हमेशा की तरह शाखा खोलने पहुंचे तो वहां के ताले कटे हुए देखकर उनके होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका होने पर बैंक प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बैंक के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जब पुलिस ने ललकारा तो आरोपी ने उन पर ही हमला करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा।
बचने के लिए बैंक के अंदर लगाया आग
पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लुटेरों ने बैंक के अंदर आग लगाकर धुआं करने का प्रयास भी किया था जिससे वे आसानी से वारदात को अंजाम दे सकें।
बैंक कर्मचारियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, बैंक में रखा सारा कैश और सोना पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी तरह की नगदी या जेवरात की लूट नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट: सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला
इलाके में नाकेबंदी, दूसरे आरोपी की तलाश तेज
कोतवाली पुलिस और सीएसपी छिंदवाड़ा खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार हुए दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

