अमित मंकोडी, आष्टा। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा के सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके साथ आए युवकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: हाथ में भरत तिवारी का पोस्टर के SP दफ्तर पहुंचा युवक, राज्यमंत्री के भाई पर लगाया फर्जी केस का आरोप
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात *डॉ. बी.एल. परमार* और अस्पताल पहुंची एक महिला के बीच उसके बेटे से जुड़ी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला और उसके साथ मौजूद युवकों द्वारा डॉक्टर के साथ कथित रूप से मारपीट की गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत के आधार पर महिला एवं अन्य आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने भी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत आवेदन दिया है।
READ MORE: मां-बेटे ने खाया कीटनाशक, मचा हड़कंप, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती
पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

