शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्रक और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लाशें बिखर गई। वहीं इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे है। यह पूरी घटना छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे की है।

छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसाः तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, बैलों को नहलाने के दौरान गहरे पानी में डूबे

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पांच मौत की पुष्टि की है। कुल 20 घायल जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। इसमें से एक की हालत गंभीर है। जिसे नागपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m