कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एनआईसीयू (NICU) में वॉर्मर मशीन में आग लगने से 3 नवजात झुल गए। जिसके बाद तीनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों का सुपर स्पेशलिटी में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचकर हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा जिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में वॉर्मर मशीन में आग लग गई थी। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि NICU में रखे वार्मर की हीटिंग यूनिट (फिलामेंट) में अचानक स्पार्किंग के बाद भीषण आग लग गई थी, जिसकी चपेट में आकर तीन नवजात शिशु बुरी तरह झुलस गए थे।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा hospital अग्निकांड: NICU में वार्मर में स्पार्किंग से झुलसी 1 बच्ची की इलाज के दौरान मौत, 2 नवजात गंभीर

जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, एक नवजात की मौत

हादसे के बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक सर्जन (बाल रोग शल्य चिकित्सक) की व्यवस्था न होने और एक बच्चे को सर्जरी की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए तीनों नवजातों को दो डॉक्टरों की विशेष निगरानी में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे सुपर स्पेशलिटी में भर्ती है।

डिप्टी सीएम ने जाना हालचाल

वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने आईसीयू में भर्ती नवजातों का हालचाल जाना। राजेंद्र शुक्ला ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके साथ ही डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए है। फिलहाल बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m