शरद पाठक, छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल छिंदवाड़ा के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसी एक मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे NICU में रखे वार्मर की हीटिंग यूनिट (फिलामेंट) में अचानक स्पार्किंग के बाद भीषण आग लग गई थी, जिसकी चपेट में आकर तीन नवजात शिशु बुरी तरह झुलस गए थे।
जबलपुर मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर
हादसे के बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक सर्जन (बाल रोग शल्य चिकित्सक) की व्यवस्था न होने और एक बच्चे को सर्जरी की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए तीनों नवजातों को दो डॉक्टरों की विशेष निगरानी में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
अस्पतालों की लापरवाही: भोपाल के प्राइवेट अस्पताल और छिंदवाड़ा NICU में लगी आग, 3 नवजात गंभीर
इलाज के दौरान तोड़ा दम
जबलपुर में इलाज के दौरान पिता आदित्य वर्मा और मां शिवानी वर्मा की नवजात बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, हादसे में झुलसे अन्य दो नवजात बच्चों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।
तकनीकी खराबी की जांच शुरू
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण वार्मर मशीन के फिलामेंट में हुई स्पार्किंग और तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की आधिकारिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
MPPSC परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट: अगले 4 महीने में होंगी दर्जनों परीक्षाएं,
भोपाल में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू: OPD में 20% तक बढ़े मरीज, हर चौथा मरीज फ्लू से पीड़ित
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

