शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में मौसम के बदलाव के साथ ही स्वाइन फ्लू और मौसमी फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर के प्रमुख अस्पतालों में फ्लू और स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में अचानक भारी उछाल आया है। अस्पतालों की ओपीडी (OPD) में सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अस्पतालों में दोगुनी हुई मरीजों की संख्या
भोपाल के जेपी अस्पताल, हमीदिया और एम्स (AIIMS) में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों का आंकड़ा दोगुना हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, ओपीडी में आने वाले हर चौथे मरीज में सर्दी-खांसी, बुखार या स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षण देखे जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि शहर में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 6 मामले सामने आए हैं और सभी मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
MPPSC परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट: अगले 4 महीने में होंगी दर्जनों परीक्षाएं,
डॉक्टरों की अहम सलाह: इन लक्षणों पर तुरंत जाएं अस्पताल
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है। डॉक्टरों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें बिना लापरवाही किए तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
तेज या लगातार बना रहने वाला बुखार
खांसी का लगातार बढ़ना
सांस लेने में तकलीफ या सांस फूलना
सीने में तेज दर्द या दबाव महसूस होना
ऑक्सीजन लेवल में गिरावट आना
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और फ्लू के लक्षण दिखने पर खुद से दवा (Self-medication) लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी है।
अस्पतालों की लापरवाही: भोपाल के प्राइवेट अस्पताल और छिंदवाड़ा NICU में लगी आग, 3 नवजात गंभीर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

