मध्यप्रदेश के भोपाल और छिंदवाड़ा स्थित अस्पतालों में देर रात अचानक आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। भोपाल के एक निजी अस्पताल में जहां शॉर्ट सर्किट के चलते हड़कंप मच गया, वहीं छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वार्मर मशीन में स्पार्किंग के कारण 3 नवजात बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

शब्बीर अहमद, भोपाल। विद्या नगर स्थित दीपशिखा अस्पताल (बागसेवनिया थाना क्षेत्र) के कार्यालय हिस्से में रात के समय अचानक आग लग गई। प्राथमिक जांच के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही पूरे अस्पताल में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बागसेवनिया पुलिस और एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस और अस्पताल कर्मचारियों ने समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बड़ा हादसा टल जाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

22 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिशूल और चंद्र अर्पित कर बाबा महाकाल का श्रृंगार,  

NICU के वार्मर में स्पार्किंग से 3 नवजात झुलसे

शरद पाठक, छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। जन्म के बाद बच्चों के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वार्मर मशीन की हीटिंग यूनिट (फिलामेंट) में अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। वार्मर में रखे 3 नवजात बच्चे आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। स्टाफ ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार शुरू किया।

जबलपुर किया गया रेफर

स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों बच्चों को दो डॉक्टरों की विशेष निगरानी में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिविल सर्जन के अनुसार, छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन (बाल रोग शल्य चिकित्सक) उपलब्ध न होने के कारण और एक बच्चे की सर्जरी की आवश्यकता को देखते हुए यह कदम उठाया गया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तकनीकी खराबी और स्पार्किंग को वजह बताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 16 जिलों में ऑरेंज वार्निंग, अगले 3 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m