शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भी बीजेपी और कांग्रेस में टकराव की स्थिति है। भारतीय जनता पार्टी के कांग्रेस भवन की प्रस्तावित घेराव को देखते हुए पुलिस ने जबरदस्त नाकाबंदी की है। कांग्रेस भवन के पास बैरिकेडिंग और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर दबाव की राजनीति बताया है।
बीजेपी ने किया है कांग्रेस भवन घेरने का ऐलान
दरअसल, छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस भवन घेरने का ऐलान किया था, जिसके बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रस्तावित घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कांग्रेस भवन के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स और रिजर्व बल को भी अलर्ट पर रखा गया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर-भोपाल घटना को लेकर PCC चीफ ने CS को लिखा पत्रः जीतू पटवारी बोले- कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमले का प्रयास किया और पुलिस खड़े होकर देखती रही
कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की तैयारी में जुटे हैं। वहीं प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: भाजपा-कांग्रेस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई: पत्थरबाजी को लेकर Congress की शिकायत पर 60 लोगों के खिलाफ FIR, कमलनाथ ने BJP कार्यकर्ताओं को बताया गुंडा, जानिए कहां-कैसा हुआ प्रदर्शन
कांग्रेस ने कही ये बात
दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारी भी कांग्रेस भवन में मौजूद हैं और उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर दबाव की राजनीति बताया है। दोनों दलों के आमने-सामने आने की संभावना को देखते हुए टकराव के आसार बनते नजर आ रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

