शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान तीन घंटे से ज्यादा मार्ग प्रभावित रहा। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
यह पूरा मामला छिंदवाड़ा के सौंसर नागपुर मार्ग पर स्थित सतनूर में नेशनल हाईवे 547 का है। जहां सड़क हादसे में एक दंपति की जान चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कथित रूप से आरटीओ की सख्ती और अव्यवस्थित कार्रवाई के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित नागरिकों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने आरटीओ के वाहन में तोड़फोड़ भी की।
ये भी पढ़ें: हिल स्टेशन पचमढ़ी के आर्मी कैंट क्षेत्र में आग: सुबह-सुबह ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, मौके पर मिलिट्री स्टाफ-पुलिस और दमकल विभाग
घटना के बाद मौके पर केवल चार पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो उग्र भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थ नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के बाद संबंधित अधिकारी और कथित दलाल मौके से नदारद हो गए, जिससे जनता का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।
ये भी पढ़ें: मार्च के आते ही गर्मी ने दी दस्तक: इंदौर संभाग में पारा 35 डिग्री, रंग पंचमी तक कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


