शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ छात्राओं ने पुलिस चौकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं छात्राओं ने अधीक्षिका को हटाने की मांग की। साथ ही अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका रजनी उइके को हटाने की मांग को लेकर धर्मटेकड़ी चौकी पहुंचकर शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका उनके साथ आए दिन डांट-फटकार और मारपीट करती हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि अधीक्षिका उनसे आपत्तिजनक और गलत बातें करती हैं तथा उनके भविष्य और चरित्र को लेकर भी अनुचित टिप्पणियां करती हैं।

ये भी पढ़ें: बिजली कर्मचारियों पर छोड़े कुत्ते, घायल करने के बाद तानी बंदूक; मोहल्ले में दोबारा दिखने पर गोली मारने की धमकी

छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है और अधीक्षिका के व्यवहार से वे काफी परेशान हैं। इसी के विरोध में छात्राएं एकजुट होकर धर्मटेकड़ी चौकी पहुंचीं और अधीक्षिका को हटाने की मांग की। छात्राओं ने अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में भी कुछ छात्राएं अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके द्वारा कथित तौर पर की जाने वाली बातचीत और व्यवहार के बारे में बता रही हैं। छात्राओं का कहना है कि यदि अधीक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी परेशानी बनी रहेगी। अब मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m