देहरादून. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आगामी SIR के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर जनपदों की तैयारियों और प्रशिक्षण पर विस्तृत जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें- BJP मानेगी या सिर्फ राजनीति करेगी? मौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की रखी मांग, हरीश रावत ने समर्थन करते हुए जो कहा…
बैठक में सीईओ ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती शत प्रतिशत नहीं हुई है, वहां जिलाधिकारी तत्काल राजनीतिक दलों से इस संबंध में बैठक कर बीएलए की तैनाती करवाएं. इसके अतिरिक्त जहां बीएलए की तैनाती हो गई है, वहां उनका भी प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बड़ी आवासीय सोसायटीज हैं, वहां नोडल अफसर तैनात कर कैंप लगाने के लिए रोस्टर तैयार किए जाएं. उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ हाउस टू हाउस विजिट के दौरान अनिवार्य रुप से ईसीआई का आईडी कार्ड पहन कर जाना सुनिश्चित करें.
इसे भी पढ़ें- नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों की कार गहरी खाई में समाई, यूपी के 5 लोगों की मौत
बैठक में प्रशिक्षण माॅड्यूल का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया. बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लाॅजिस्टिक एवं डिस्टिव्यूशन प्लान का भी फीडबैक लिया.

