देहरादून. गाय जितना आम इंसान के उपयोगी है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति गलियारों में राजनेताओं के लिए. हाल ही श्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद ने गाय को माता का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ा है. इन सबके बीच मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान सामने आया है. मौलाना अरशद मदनी ने गाय राष्ट्र माता घोषित करने करने की मांग केंद्र सरकार से की है. जिसका पूर्व सीएम हरीश रावत ने समर्थन करते हुए बद्री गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग धामी सरकार से की है.
इसे भी पढ़ें- नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों की कार गहरी खाई में समाई, यूपी के 5 लोगों की मौत
हरीश रावत ने कहा, मौलाना अरशद मदनी एक राष्ट्रवादी सोच के बड़े ध्वजवाहक जिनके पिताश्री ने भारत विभाजन का विरोध किया था और लोगों से कहा था कि यह हमारी धरती है, यह हमारी मां है. हम इसको छोड़ कर पाकिस्तान नहीं जाएंगे. उन्होंने आज गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की चुनौती पूर्ण मांग केंद्र सरकार के सम्मुख रखी है. उन्होंने यह भी कहा है कि इससे गाय के नाम पर जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा जाता है, वह समाप्त हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- साजिश कर रही धामी सरकार! करोड़ों का बजट लैप्स होने पर भड़के यशपाल आर्य, सरकार पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के हनन का लगाया आरोप
आगे उन्होंने कहा, मैं तो उनकी मांग के समर्थन में इतना ही कह सकता हूं कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के आने पर हम बद्री गाय को राज्य माता घोषित करेंगे तथा उसके संरक्षण और विकास के लिए राज्य की शक्ति लगाएंगे. जिस प्रकार वर्ष 2015-16 में जो कांग्रेस सरकार ने कार्यक्रम प्रारंभ किए थे, गंगा गाय योजना के तहत उसको पुनः आगे बढ़ाएंगे.

