भोपाल: भारत रत्न श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने बाबा साहेब को भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा थे। शिक्षा और समानता के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को नई दिशा दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव उन्होंने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है।”

READ MORE: वन रक्षक हत्या का मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार, शासन को नोटिस जारी, 17 अप्रैल को अगली सुनवाई

CM यादव ने आगे कहा कि वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर का संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m