फतेहगढ़ साहिब. फतेहगढ़ साहिब में गणेश विसर्जन एक परिवार के लिए काल बनकर सामने आया है। भगवान की प्रतिमा विसर्जित करते-करते एक परिवार का चिराग भी साथ बह गया। यह घटना मंडी गोबिंदगढ़ की बीधि चंद कॉलोनी में रहने वाला आर्यन के साथ घटी है।
आर्यन शाम करीब 5 बजे भाखड़ा नहर में गणेश की मूर्ति विसर्जित करने के लिए लोगों के साथ गया था। प्रतिमा का विसर्जित करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ नहाने लगा। उसे पानी की गहराई का अंदर नही हुआ और वह खुद को संभाल नहीं पाया। कुछ प्रत्यक्षदर्शी का कहना है की अचानक नहर में पानी का तेज बहाव आ जाने से वह बह गया। आर्यन के नहर में डूबने की जानकारी उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने दी। उन्होंने बताया कि नहर में लापता आर्यन का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
नहर में अभी भी उसे खोजा जा रहा है। गीताखोर आर्यन को तलाशने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।इधर उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। आर्यन की उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है। उसके परिवार में उसकी मां इस दुखद हादसे से पूरी तरह टूट गई है।
- बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं हेयर सीरम, चावल और मेथी समेत इन चीजों से तैयार होगा नुस्खा
- रवि किशन ने कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर साधा निशाना, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी
- दिल्ली दरबार में MP की सियासत: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र ताेमर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुप्त मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म
- चावल में पानी ज्यादा पड़ गया तो बिगड़ेगा नहीं स्वाद, खिले-खिले चावल बनाने के लिए अपनाएं ये आसान किचन टिप्स
- अघोषित बिजली कटौती को लेकर आक्रोश: आगर मालवा में चक्काजाम, हनुमान चालीसा का किया पाठ

