कुमार इंदर, जबलपुर। जबलपुर जिले के सरकारी अस्पतालों में 14,090 बच्चों को अमानक (substandard) पैरासिटामॉल पीडियाट्रिक सिरप पिला दी गई। भोपाल स्थित ड्रग्स टेस्टिंग लैबोरेट्री की रिपोर्ट में यह सिरप जांच में फेल पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पैरासिटामॉल पीडियाट्रिक ओरल सस्पेंशन आईपी 125mg/5ml के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें: मामूली विवाद ने ली 16 साल के मासूम की जान: करही में भड़की हिंसा, आरोपी के घर-दुकान को किया आग के हवाले
क्या है पूरा मामला?
नवंबर 2024 में जबलपुर के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को 26 नवंबर 2024 को कुल 14,090 बोतलें इस सिरप की सप्लाई की गई थीं। इनमें सिहोरा, पाटन, शहपुरा, बरगी, रांझी, लेडी एल्गिन अस्पताल समेत सभी संजीवनी क्लिनिक शामिल हैं। सैंपल नवंबर 2024 में ही जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। 17 मार्च 2025 को आई रिपोर्ट में सिरप अमानक पाया गया। रिपोर्ट आने तक लगभग सभी दवा बच्चों को इस्तेमाल हो चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जनवरी 2025 तक सारी स्टॉक खत्म हो गई थी। जबलपुर जिले में हर महीने इस सिरप की औसतन 900 बोतलें की जरूरत पड़ती है।
यह भी पढ़ें: मौसी की शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म: स्कूटी से किडनैप कर सुनसान इलाके में ले जाकर की दरिंदगी, 3 गिरफ्तार
अभिभावकों से अपील- बच्चों को न दें दवा
अस्पतालों और क्लिनिक को भी सख्त निर्देश दिए हैं। सभी को अपने स्टॉक की जांच करने और इस विशेष बैच की नंबर की दवा को वितरण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों दवा का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया था, जहां सैंपल फेल हो गया है। अभिभावकों से भी बच्चों को यह दवा न देने की अपील की गई है।
जानिए सीएमएचओ ने क्या कहा?
सीएमएचओ नवीन कोठारी ने इस मामले में बताया कि मध्य प्रदेश शासन की सतत प्रक्रिया है जिसमें स्टोर में रहने वाली दवाइयों का नियमित रूप से परीक्षण होता है। NABL की रिपोर्ट जब तक नहीं आती, तब तक यह स्टोर में ही रहती है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद ही इसे बांटा जाता है। यह जब स्टोर में रहती है तो इसकी एक्सपायरी डेट 1, 2 या 3 साल तक होता है। इस बीच ड्रग विभाग इसकी जांच करती है। अगर कोई दवा स्तर पर नहीं मिलता है तो उसे वापिस मंगा लिया जाता है।’
उन्होंने आगे बताया कि इस दवा में क्लंपिंग की समस्या पाई गई है। जिसकी वजह से क्रिस्टलाइजेशन हो जाता है। यह सिरप बाजार में नहीं है और हमारे ही फार्मेसी में है। ऐसा नहीं है कि यह खराब है या इसकी क्वालिटी नहीं है, बस स्टैण्डर्ड के अनुरूप नहीं है।

