चीन के दक्षिणी हिस्से पर चक्रवात ‘नौल’ (Noul) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चक्रवात ‘नौल’ के गुआंगदोंग प्रांत में तट के करीब पहुंचने के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. यह चीन की चक्रवात चेतावनी प्रणाली में सबसे उच्च स्तर की चेतावनी है. रविवार के लिए इलाके की सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. हांगकांग में एहतियात के तौर पर 410 से अधिक उड़ानें और 150 हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं
चीन में तूफान ‘नौल’ तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ भारी तबाही मचा रहा है. लगभग 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ यह तूफान तेजी से चीन के तट की ओर बढ़ रहा है.
दक्षिण चीन और हांगकांग पर टाइफून नोल का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह चक्रवात नौल के दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक देने के बाद रेड अलर्ट जारी किया है. चेतावनी के बीच ग्वांगडोंग प्रांत से 3.4 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देर रात जारी अपने बुलेटिन में बताया कि इस वर्ष का 12वां चक्रवात ‘नौल’ दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत के तट से टकराने की ओर बढ़ रहा है.
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शनिवार देर रात चक्रवात का केंद्र गुआंगदोंग के हुइझोउ शहर में हुइदोंग काउंटी से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र में था. अनुमान है कि चक्रवात करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा.
हांगकांग में एहतियात के तौर पर 410 से अधिक उड़ानें और 150 हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं तथा 28 अस्थायी राहत शिविर खोले गए हैं. पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


