राजपुरा-पटियाला: चितकारा यूनिवर्सिटी में देर रात दो छात्राओं के कथित तौर पर लापता होने की अफवाह के बाद छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कैंपस में तोड़फोड़ और पुलिस कर्मचारियों के साथ छात्रों की झड़प की स्थिति भी सामने आई। मामला बढ़ता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों व यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से उनकी शिकायतें और मामले से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद डीएसपी सुखदेव सिंह ने पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
दो छात्राओं के लापता होने की सोशल मीडिया पर फैली बात
डीएसपी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया था कि कुछ छात्र चितकारा यूनिवर्सिटी से दो लड़कियों के लापता होने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट सामने आई थी।
उन्होंने बताया कि एसएचओ गुरसेवक सिंह, डीएसपी बनूड़ और यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की। इस दौरान छात्रों की शिकायतें भी दर्ज की गईं।
पुलिस को नहीं मिली लापता छात्राओं की पहचान
डीएसपी के अनुसार, फिलहाल किसी भी छात्र को यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कथित तौर पर कौन-सी दो छात्राएं लापता हैं। न तो किसी छात्रा का नाम सामने आया है और न ही उसकी पहचान की पुष्टि हुई है। ऐसे में शुरुआती जांच में यह मामला अफवाह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों से शिकायतें ले ली हैं और अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। पुलिस प्रत्येक छात्र से मिली जानकारी का सत्यापन करेगी। यदि जांच में किसी छात्रा के वास्तव में लापता होने की पुष्टि होती है, तो मामले की पूरी जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों से चिंता न करने की अपील
डीएसपी सुखदेव सिंह ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि यूनिवर्सिटी में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हालात काबू में, शिकायतों की होगी जांच
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सभी छात्र सुरक्षित हैं। छात्रों की ओर से सामने आई शिकायतों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी तरह की अनियमितता या गलत गतिविधि सामने आती है तो उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- दीपावली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग बदली, 3 लाइनों पर सुबह 1 घंटा पहले दौड़ेंगी ट्रेनें
- अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर घर के बाहर आधी रात जमकर बवालः BJP-TMC समर्थक आपस में भिड़े, सांसद और पुलिस ऑफिस के बीच हुई तिखी बहस
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: धान खरीदी के दौरान मिलर्स केन्द्रों से नहीं कर सकेंगे धान उठाव… 4 करोड़ रुपए के सुपुर्द नामा आवेदन को लेकर बढ़ी तारीख… ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित…
- रेलवे स्टेशन पर बम की खबर निकली अफवाहः भिंड से फर्जी कॉल करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, डॉग और बम स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन
- बड़ी खबर : गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, शीशे टूटे, दीवारों पर आई दरारें

