CII Annual Business Summit 2026. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट 2026 (CII Annual Business Summit 2026) में शामिल हुए. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति के पैमाने को अगर हम देखें तो जितनी उसकी Manufacturing Power सशक्त होगी, वह आर्थिक उन्नति के पायदान पर उतनी ही मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा. जिसके पास शक्ति होगी, जो सामर्थ्यवान होगा, वही करुणा और मैत्री का मार्ग भी प्रशस्त कर पाएगा.
सीएम योगी ने आगे कहा कि भारत की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का 55 से 60 प्रतिशत उत्पादन भी उत्तर प्रदेश में हो रहा है. जब खेती-किसानी मजबूत हो और उद्यमियों द्वारा किसी राज्य को मैन्युफैक्चरिंग पावर का हब बना दिया जाए, तो उस राज्य को आगे बढ़ने से कौन रोक सकता है. उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर आगे कहा कि आज भारत के कुल एक्सप्रेस-वे नेटवर्क में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले उत्तर प्रदेश की है. देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और सबसे ज्यादा शहरों में मेट्रो संचालन उत्तर प्रदेश में है. भारत की पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच प्रारंभ हो चुकी है, जबकि देश का पहला इनलैंड वॉटर-वे वाराणसी से हल्दिया के बीच संचालित हो रहा है. ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर दोनों उत्तर प्रदेश से होकर गुजरते हैं और उनका जंक्शन भी उत्तर प्रदेश में ही है.
इसे भी पढ़ें : संस्कृति, स्वाभिमान और सनातन चेतना का सशक्त संगम… ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में शामिल हुईं राज्यपाल, CM योगी भी रहे मौजूद
पिछले 8-9 सालों में 18 हजार से ज्यादा नए उद्योगों की स्थापना- योगी
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 32,000 से अधिक बड़े उद्योग हैं, और इनमें से पिछले आठ-नौ वर्षों के दौरान 18,000 से ज्यादा नए उद्योग स्थापित हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कोई भी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं है. कोई फिरौती नहीं वसूल सकता और न ही कोई गुंडा टैक्स ले सकता है. मुझे प्रसन्नता होती है जब मैं प्रदेश की बेटियों को निडर होकर स्कूल जाते हुए देखता हूं. तकनीक को लेकर उन्होंने कहा कि हमने खेती को तकनीक से जोड़ा है, और फिर अलग-अलग सेक्टर्स की पॉलिसीज बनाकर उत्तर प्रदेश की मैन्युफैक्चरिंग पावर को भी बढ़ाया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

