Delhi Jama Masjid Metro Station CISF Catches Suspicious Person Video: दिल्ली जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ (CISF) ने संदिग्ध यात्री को पकड़ा है। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान XBIS स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु दिखने पर यात्री भागने लगा। इसके बाद CISF जवान ने दौड़कर संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसके अंडरगारमेंट से भी कुछ संदिग्ध ठोस पदार्थ पदार्थ मिला है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम की स्क्रीन पर एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी। इसके बाद यात्री ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास पकड़ा। यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (NRI) बताया है।
मामले की जानकारी देते हुए CISF ने एक्स पर लिखा- DMRC के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अलर्ट CISF के जवान तब हरकत में आए जब बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान XBIS स्क्रीन पर एक संदिग्ध, घनी चीज़ दिखने पर एक यात्री ने भागने की कोशिश की। तेज़ रिफ्लेक्स और अच्छे तालमेल का परिचय देते हुए, CISF के जवानों ने तुरंत भाग रहे यात्री का पीछा किया और उसे एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया।
सीआईएसएफ ने आगे लिखा- उसके सामान की और जांच करने पर पता चला कि उसके अंडरगारमेंट के एक सिले हुए हिस्से में एक अनजान, आधा ठोस पदार्थ छिपा हुआ था। यात्री, जिसने कुआलालंपुर में रहने वाला एक NRI होने का दावा किया, को उसके सामान के साथ आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। CISF कर्मियों की तेज़ कार्रवाई और सतर्कता उनके तुरंत जवाब और मेट्रो सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके कमिटमेंट को दिखाती है। आगे की कानूनी जांच के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

