भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान ऐसा गंभीर टिप्पणियां कीं, जो कुछ कुछ वक्त पहले दिए गए ऐसी ही बयान पर देशभर में खूब बवाल हुआ था. CJI साइबर फ्रॉड के एक आरोपी को बेल देने से साफ मना करते हुए कहा कि तुम लोग परजीवी हो, तुम्हारा जेल में रहना ही समाज के लिए बेहतर है. हालांकि लोग इस बार चीफ जस्टिस द्वारा कहे गए शब्द का समर्थन करते नजर आ रहे हैं. पिछली बार उनके द्वारा कहा गया कॉक्रोच शब्द काफी चर्चा में था.
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि साइबर अपराधी परजीवी हैं, जो लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करते हैं, उन्हें धोखा देते हैं. ऐसे अपराधियों का जेल की सलाखों के पीछे रहना ही समाज के हित में है.
सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने साइबर फ्रॉड करने वाले साइबर अपराधियों को लेकर कहा कि ऐसे अपराधी देश भर के लोगों को निशाना बनाते हैं, जिससे उन्हें बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने आरोपी को जमानत देने से इनकार करते हुए कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी परजीवी हैं.
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘तुम लोग परजीवी हो, जो निवेशकों से करोड़ों रुपये ठग लेते हो. साइबर अपराधियों के प्रति हमें बेहद सख्त होना होगा. तुम्हारे शिकार पूरे देश में फैले होते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि साइबर अपराधी किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रहते है. फ्रॉड एक राज्य में करते हो फिर उसके बाद चले जाते हो दूसरे राज्य में. तुम जैसे लोग जेल की सलाखों के भीतर ही बंद रहें.
आपको बताते चले कि CJI ने एक मामले की सुनवाई के दौरान भी बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी. उनके बयान को लेकर देशभर में खूब बवाल हुआ.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

